खेल

Vinesh Phogat Disqualification Case: विनेश फोगाट डिसक्वालीफिकेशन केस की सुनवाई पूरी, किसी भी वक्त आ सकता है फैसला

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर शुक्रवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में उनके अयोग्यता मामले की सुनवाई पूरी हो गई.

Vinesh Phogat Disqualification Case: विनेश फोगाट डिसक्वालीफिकेशन केस की सुनवाई पूरी, किसी भी वक्त आ सकता है फैसला
Vinesh Phogat (Photo: X)

Vinesh Phogat Disqualification Case: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर शुक्रवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में उनके अयोग्यता मामले की सुनवाई पूरी हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक चली बहस. अब खेल न्यायालय सीएएस किसी भी वक्त अपना फैसला सुना सकता है. दरअसल, विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किग्रा श्रेणी से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी. विनेश फोगाट और उनकी टीम ने CAS में यह दलील दी कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए. क्योंकि, उन्होंने पहले दिन के मुकाबलों में सभी नियमों का पालन करते हुए अपनी जीत दर्ज की थी. उनका तर्क है कि एक छोटी सी गलती के कारण उन्हें फाइनल से बाहर करना अनुचित है, विशेष रूप से तब जब उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन सभी मुकाबलों में जीत हासिल की थी और नियमों का पालन किया था. इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की ओर से भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे अदालत में विनेश का पक्ष रख रहे थे.

ये भी पढें: Sachin Tendulkar Bats For Vinesh Phogat: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विनेश फोगाट को किया सपोर्ट, कहा- पहलवान रजत पदक की हकदार

विनेश फोगाट डिसक्वालीफिकेशन केस की सुनवाई पूरी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).