एजेंसी न्यूज

Sachin Tendulkar Bats For Vinesh Phogat: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विनेश फोगाट को किया सपोर्ट, कहा- पहलवान रजत पदक की हकदार

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद अधिक वजन के कारण विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने की आलोचना करते हुए इस पहलवान को रजत पदक का हकदार बताया.

Sachin Tendulkar Bats For Vinesh Phogat: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विनेश फोगाट को किया सपोर्ट, कहा- पहलवान रजत पदक की हकदार
Photo Credit: FB

Sachin Tendulkar Bats For Vinesh Phogat: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद अधिक वजन के कारण विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने की आलोचना करते हुए इस पहलवान को रजत पदक का हकदार बताया. विनेश को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग की स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले वजन मापने के दौरान 100 ग्राम अधिक पाया गया जिससे उन्हें अयोग्य करार दिया गया. विनश ने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया है. तेंदुलकर ने कहा कि खेलों में नियमों पर समय-समय पर गौर किया जाना चाहिये.

उन्होंने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हर खेल के कुछ नियम होते हैं और उन नियमों को संदर्भ में देखने की जरूरत है, शायद कभी-कभी उन पर दोबारा गौर भी किया जाना चाहिये.’’ उन्होंने  लिखा, ‘‘ विनेश फोगाट ने निष्पक्षता से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. वजन के आधार पर उसकी अयोग्यता फाइनल से पहले हुई थी और ऐसे में उससे रजत पदक छीन लिया जाना तर्क और खेल की समझ से परे है.’’मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि अगर खिलाड़ी अनैतिक चीजों का इस्तेमाल करे तो उसे अयोग्य करना जायज है लेकिन विनेश के मामले में ऐसा नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: Arshad Nadeem के लिए Neeraj Chopra की मां के बयान पर Shoaib Akhtar ने दी प्रतिक्रिया, कहा ‘ये बात सिर्फ एक मां ही कह सकती है’

उन्होंने कहा, ‘‘यह समझ में आता अगर किसी एथलीट को प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग जैसे नैतिक उल्लंघनों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता. उस स्थिति में, किसी भी पदक से सम्मानित न किया जाना और अंतिम स्थान पर रखा जाना उचित होगा. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘विनेश ने शीर्ष दो में पहुंचने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया. वह निश्चित रूप से रजत पदक की हकदार है.’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘हम सभी खेल पंचाट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद और प्रार्थना करें कि विनेश को वह पहचान मिले जिसकी वह हकदार है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).