Tilak Verma Century On County Cricket Debut: तिलक वर्मा ने काउंटी डेब्यू पर जड़ा शानदार शतक, एसेक्स बनाम हैम्पशायर मुकाबले में रचा कीर्तिमान
भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप में अपना पहला शतक ठोंकते हुए यादगार आगाज़ किया. हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के खिलाफ यह शतकीय पारी खेली और अपने काउंटी करियर की शानदार शुरुआत की.
Tilak Verma Century On County Cricket Debut: भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ शतक जड़ा. चेल्म्सफोर्ड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में तिलक ने दिन के खेल की पांचवीं गेंद पर अपना शतक पूरा किया. यह तिलक वर्मा का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छठा शतक है, लेकिन काउंटी करियर का पहला. बाएं हाथ के इस भारतीय बल्लेबाज़ ने इससे पहले रणजी ट्रॉफी में तीन, दलीप ट्रॉफी में एक और इंडिया ए के लिए एक शतक लगाया था. तिलक वर्मा ने यह शतक 239 गेंदों में पूरा किया और अपने संयमित अंदाज़ और तकनीक से सभी को प्रभावित किया. यह भी पढ़े: Dilip Doshi Passes Away At Age of 77: पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोषी का निधन, प्रथम श्रेणी में 898 विकेट और अदम्य जज़्बे की मिसाल
तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप में जड़ा पहला शतक
FIFTH BALL OF THE MORNING 🌄
A CENTURY ON DEBUT FOR TILAK VARMA 😍🇮🇳
HAM: 295-4 (91.5), trail by one run.@UtilitaEnergy
📺 Watch ESS v HAM 👉 https://t.co/amLdehIeoI pic.twitter.com/ipiyVMaSxW
— Hampshire Cricket (@hantscricket) June 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

