IPL 2024 Schedule: 22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का अगला सीजन, आम चुनाव के वावजूद भारत में ही होगा टूर्नामेंट, चेयरमैन धूमल ने की पुष्टि
मंगलवार को आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने पीटीआई को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग का 17वा सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाली है. आम चुनावों के बावजूद इसे पूरी तरह से देश में आयोजित किया जाएगा. चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद है.
IPL 2024 Schedule: मंगलवार को आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने पीटीआई को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग का 17वा सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाली है. आम चुनावों के बावजूद इसे पूरी तरह से देश में आयोजित किया जाएगा. चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद है. यही मुख्य कारण है कि आईपीएल के 17वें संस्करण का कार्यक्रम अभी तक सामने नहीं आया है. धूमल ने कहा कि शुरुआत में, केवल पहले 15 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. शेष खेलों के लिए रोस्टर आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तय किया जाएगा. लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले महीने की शुरुआत में होने की उम्मीद है. केवल 2009 में, आईपीएल, पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था, जबकि 2014 संस्करण आम चुनावों के कारण आंशिक रूप से संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था. हालाँकि, 2019 में चुनाव के बावजूद टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया गया था.
ट्वीट देखें:
Planning to start IPL 2024 from March 22: League Chairman Arun Dhumal.#IPL2024 pic.twitter.com/2C4vC2NPIq
— IANS (@ians_india) February 20, 2024
#IPL2024 #ArunDhumal #LokSabhaPolls@IPL set for March 22 start, says league chairman Arun Dhumal
READ:https://t.co/FnVyb4ahW7 pic.twitter.com/PNwMt46nji
— TOI Sports (@toisports) February 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

