क्रिकेट

The Hundred: ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज़ ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में किया बड़ा कारनामा, 20 गेंदों में 1 रन देकर लिए 3 विकेट, देखें वीडियो

ओवल इनविंसिबल्स के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) ने बुधवार को द हंड्रेड में 20 गेंदों में सबसे किफायती प्रयास किया और टूर्नामेंट में अपने शानदार डेब्यू में सिर्फ एक रन देकर तीन विकेट लिए.

The Hundred: ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज़ ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में किया बड़ा कारनामा, 20 गेंदों में 1 रन देकर लिए 3 विकेट, देखें वीडियो
Spencer Johnson (Photo Credit: Twitter/The Hundred)

The Hundred: ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles) के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) ने बुधवार को द हंड्रेड में 20 गेंदों में सबसे किफायती प्रयास किया और टूर्नामेंट में अपने शानदार डेब्यू में सिर्फ एक रन देकर तीन विकेट लिए. दरअसल, इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया  टी20 सीरीज खेलेगी. इस टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्पेंसर जॉनसन का चयन हुआ है. 27 वर्षीय खिलाड़ी इस इंग्लैंड की लीग 'द हंड्रेड' में खेले रहे है. यह भी पढ़ें: Commonwealth Youth Games 2023: आशा किरण बारला ने ट्रिनबागो राष्ट्रमंडल युवा खेलों में 800 मीटर में रजत जीता पदक

इस दौरान जॉनसन ने अपने 20 गेंदों के स्पैल में 1 रन देकर तीन विकेट लिए और 100 गेंदों की प्रतियोगिता में पहली बार खेलते हुए ये कारनामा किया. बता दें की यह मुक़ाबला बुधवार, 9 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ ओवल इनविंसिबल्स की तरफ से खेलते हुए स्पेंसर जॉनसन ने अपना डेब्यू किया. उनके 20 गेंदों के स्पैल से जुडी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. नीचे आप देख सकतें हैं.

 देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).