Team India Wearing Black Armbands: पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने बांधी काली पट्टी, BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी; सामने आई ये वजह
आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस बीच श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.
IND vs SL, 1st ODI: आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस बीच श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस मैच में सभी भारतीय खिलाड़ी पूर्व भारतीय क्रिकेट अंशुमन गायकवाड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खिलाड़ियों के काली पट्टी बांधकर उतरने के कारण की जानकारी दी. बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ की याद में भारतीय टीम आज काली पट्टी बांध रही है, जिनका बुधवार को निधन हो गया था. इससे पहले टीम इंडिया ने मौन रखकर भी गायकवाड़ को श्रद्धांजलि दी थी. IND vs SL 1st ODI Live Score Update: श्रीलंका की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो हुए आउट
बीसीसीआई ने किया ट्वीट:
Team India is wearing black armbands today in memory of former Indian cricketer and coach Aunshuman Gaekwad, who passed away on Wednesday.
— BCCI (@BCCI) August 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

