क्रिकेट

Suresh Raina Back In Yellow Jersey: एकबार फिर पिली जर्सी में नजर आएंगे सुरेश रैना, टी20 टूर्नामेंट में इस टीम ने 'चिन्‍ना थाला' को बनाया अपना कप्‍तान

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना एकबार फिर से पीली जर्सी पहने नजर आएंगे. सुरेश रैना इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के उद्घाटन सीजन से मैदान में एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. सुरेश रैना इस टी20 टूर्नामेंट के पहले सीजन में उत्तर प्रदेश की टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे.

Suresh Raina Back In Yellow Jersey: एकबार फिर पिली जर्सी में नजर आएंगे सुरेश रैना, टी20 टूर्नामेंट में इस टीम ने 'चिन्‍ना थाला' को बनाया अपना कप्‍तान
सुरेश रैना (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना एकबार फिर से पीली जर्सी पहने नजर आएंगे. सुरेश रैना इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के उद्घाटन सीजन से मैदान में एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. सुरेश रैना इस टी20 टूर्नामेंट के पहले सीजन में उत्तर प्रदेश की टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे. यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 3 मार्च 2024 तक खेला जाएगा. टीम इंडिया के बेस्ट टी20 खिलाड़‍ियों में से एक सुरेश रैना आईवीपीएल का हिस्‍सा बनने को लेकर काफी ज्यादा उत्‍साहित हैं. उत्‍तर प्रदेश की कप्‍तानी करते हुए सुरेश रैना बल्‍लेबाजी में अपना जलवा एक बार फिर बिखेरने को बेकरार हैं. सुरेश रैना ने अपने बयान में कहा कि सभी को नमस्‍कार. मैं सुरेश रैना इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का हिस्‍सा बनने को लेकर उत्‍साहित हूं. मैं टीम वीवीआईपी उत्‍तर प्रदेश के लिए खेलूंगा. यह मौका एक बार फिर दिग्‍गज क्रिकेटर्स के साथ खेलने का है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).