Sourav Ganguly Lost Phone: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मोबाइल हुआ चोरी, विराट कोहली के फैन से हैं कोई कनेक्शन? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के कोलकाता के बेहाला स्थित घर से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया है. यह सौरव गांगुली का पर्सनल फोन था और इसमें कई ऐसी प्राइवेट जानकारी थीं जिसके लीक होने का डर सौरव गांगुली को सबसे ज्यादा सता रहा है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के कोलकाता के बेहाला स्थित घर से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया है. यह सौरव गांगुली का पर्सनल फोन था और इसमें कई ऐसी प्राइवेट जानकारी थीं जिसके लीक होने का डर सौरव गांगुली को सबसे ज्यादा सता रहा है. दादा की एसिस्टेंट तानिया भट्टाचार्य ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है कि गांगुली का यह निजी नंबर था जिससे वह कई सारे पेमेंट भी करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की एसिस्टेंट ने बताया कि उनके बेहाला स्थित घर में पेंटिंग का काम चल रहा है. एसिस्टेंट ने बताया कि यह चोरी पहले हुई थी जिसकी शिकायत 9 फरवरी को स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है. दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह भी फैल गईं कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली का फैनपेज चलाने वाले शख्स ने उनका मोबाइल फोन चोरी किया है. इसमें लिखा गया कि विराट कोहली के फैन ने इस वजह से फोन चुराया क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली ने अपने बीसीसीआई अध्यक्ष के कार्यकाल में विराट कोहली को कॉल करके कप्तानी से हटाया था. हालांकि इस पर अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर ऐसा एक पोस्ट वायरल हो रहा है.
पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष @SGanguly99 का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। चिंता इस बात की है कि कहीं उनकी निजी जानकारियां बाहर न हो जाएं।
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) February 10, 2024
Sources claim that a guy running Virat Kohli's fan page on twitter stole Sourav Ganguly's phone because Ganguly sacked Kohli through a call made from that same phone. https://t.co/HRxp69pY3h pic.twitter.com/exGHBnkx3c
— Vector (@Vectorism_) February 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

