SA vs AUS Semi Final Score Update: ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को महज 212 रनों पर रोका, डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने खेली तूफानी पारी
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें बराबरी की टक्कर वाली हैं. वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज मुकाबलों में दोनों ही टीमों को 7-7 मुकाबले जीते थे. हेड टू हेड मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से करारी शिकस्त दी थी.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें बराबरी की टक्कर वाली हैं. वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज मुकाबलों में दोनों ही टीमों को 7-7 मुकाबले जीते थे. हेड टू हेड मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से करारी शिकस्त दी थी. वैसे, पिछले चारों हेड टू हेड मैचों में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पटका है लेकिन बात जब सेमीफाइनल की आती है तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ ही जाता है. इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 49.4 ओवरों में महज 212 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 101 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 213 रन बनाने हैं.
Australia need 213 to meet India in the Final of 2023 World Cup. pic.twitter.com/v9UU6jws1u
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

