क्रिकेट

SA Beat ENG, World Cup 2023 Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से दी करारी शिकस्त, गेराल्ड कोएत्ज़ी और मार्को जेन्सन के सामने बल्लेबाजों ने टेके घुटने

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 399 रन बनाई. साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 109 रनों की शानदार पारी खेली.

SA Beat ENG, World Cup 2023 Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से दी करारी शिकस्त, गेराल्ड कोएत्ज़ी और मार्को जेन्सन के सामने बल्लेबाजों ने टेके घुटने
साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हरा दिया हैं. इस हार के साथ इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना थोड़ा मुश्किल लग रहा हैं. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 399 रन बनाई. साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 109 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपले ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 22 ओवर में महज 170 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).