SA Beat AUS, World Cup 2023 Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराया, कैगिसो रबाडा और मार्को जानसन ने की घातक गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 311 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 108 रनों की तूफानी पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला आज लखनऊ में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में दूसरी जीत दर्ज की हैं. ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 311 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 108 रनों की तूफानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 40.5 ओवर में महज 177 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से कैगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
🇿🇦 PROTEAS WIN 2️⃣ ON THE TROT
An incredible showing with both bat & ball to dominate the Aussies with a second victory in the #CWC23
Congratulations to the team 🙌 #AusvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/qExHILNttQ
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 12, 2023
SOUTH AFRICA DESTROYED AUSTRALIA BY 134 RUNS.
One of the greatest victories in World Cup history - 5 times champions bowled out for just 177. pic.twitter.com/UZYjYWgArA
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2023 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

