क्रिकेट

Rohit Sharma And Kuldeep Yadav's Hilarious Banter Over DRS: तीसरे दिन कुलदीप यादव और रोहित शर्मा के बीच इस बात को लेकर हुआ बहस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल-WATCH VIDEO

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. दूसरे टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम को अभी भी 332 रन की दरकार हैं. दूसरी पारी में टीम इंडिया 78.3 ओवर में 255 रन बनाकर सिमट गई.

Rohit Sharma And Kuldeep Yadav's Hilarious Banter Over DRS: तीसरे दिन कुलदीप यादव और रोहित शर्मा के बीच इस बात को लेकर हुआ बहस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल-WATCH VIDEO
कुलदीप यादव और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. दूसरे टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम को अभी भी 332 रन की दरकार हैं. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.

मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के पारी के दौरान एक मज़ेदार घटना देखने को मिली. दरअसल, यहां कुलदीप यादव और कप्तान रोहित शर्मा के बीच डीआरएस को लेकर बहस हो गई, लेकिन फिर मैदान पर वो हुआ जिसे देखकर रोहित शर्मा के चेहरे पर मुस्कान आ गई. ये घटना इंग्लैंड की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्रॉली चमका खा गए थे जिसके बाद ये गेंद सीधा विकेटकीपर के दस्तानों में गया. ये गेंद बैट के काफी करीब से निकली थी ऐसे में विकेटकीपर समेत टीम इंडिया ने बड़ी अपील कर दी. हालांकि यहां अंपायर ने टीम इंडिया के इस अपील को नाकार दिया.

इसके बाद कुलदीप यादव भागकर आए और उन्होंने रोहित शर्मा को डीआरएस लेने की अपील की. कुलदीप यादव का मानना था कि ये करीबी मामला है और कप्तान रोहित शर्मा को रिव्यू लेना चाहिए. हालांकि यहां रोहित शर्मा ने रिव्यू नहीं लिया. इसी के थोड़ी देर बाद घटना का रिव्यू बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया जिसमें ये साफ हो गया है कि अगर रोहित शर्मा अगर रिव्यू लेते तो वो एक रिव्यू गवां देते. इसके बाद रोहित शर्मा के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने कैमरे में देखकर थम्स अप करते हुए अपना डिसीजन सेलिब्रेट किया. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).