क्रिकेट

Roger Binny Steps Down As BCCI President: रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया? राजीव शुक्ला संभालेंगे जिम्मेदारी- रिपोर्ट

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज रोजर बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. रोजर बिन्नी की जगह बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अगले चुनाव होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष बने रहेंगे.

Roger Binny Steps Down As BCCI President: रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया? राजीव शुक्ला संभालेंगे जिम्मेदारी- रिपोर्ट
Roger Binny

Rajeev Shukla Replaces Roger Binny As BCCI President: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज रोजर बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. रोजर बिन्नी की जगह बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अगले चुनाव होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष बने रहेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अगस्त को राजीव शुक्ला की अगुवाई में बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक हुई. इस बैठक में भारतीय टीम का स्पॉन्सर मुख्य मुद्दा रहा. बैठक में ड्रीम-11 के अनुबंध को समाप्त करने और अगले ढाई साल के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश पर चर्चा हुई. रॉजर बिन्नी को साल 2022 में सौरभ गांगुली की जगह बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था. अब रॉजर बिन्नी 70 साल के हो चकुे हैं.

रोजर बिन्नी ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया?:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).