क्रिकेट

RCB vs PBKS, Virat Kohli Half Century: विराट कोहली ने महज 31 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, रजत पाटीदार के साथ मिलकर पारी को संभाला

आईपीएल के 17वें सीजन का छठा मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के मैदान पर खेला जा रहा हैं. आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को पहली जीत की तलाश होगी. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को अपने पहले मैच में जीत मिली थी. ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम जीत के अंतर को दो गुना करना चाहेगी.

RCB vs PBKS, Virat Kohli Half Century: विराट कोहली ने महज 31 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, रजत पाटीदार के साथ मिलकर पारी को संभाला
विराट कोहली (Photo Credit: IPL/Twitter)

आईपीएल के 17वें सीजन का छठा मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के मैदान पर खेला जा रहा हैं. आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को पहली जीत की तलाश होगी. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को अपने पहले मैच में जीत मिली थी. ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम जीत के अंतर को दो गुना करना चाहेगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड आकंड़े देखें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से दिग्गज आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 177 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने महज 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का स्कोर 80/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).