RCB Beat PBKS, IPL 2024 6th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली के बाद दिनेश कार्तिक ने खेली आतिशी पारी
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली.
आईपीएल के 17वें सीजन का छठा मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से दिग्गज आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और यश दयाल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 77 रनों की तूफानी पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से कैगिसो रबाडा और हरप्रीत ब्रार ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.
Match 6.Royal Challengers Bengaluru Won by 4 Wickets https://t.co/cmauIj3e0o #TATAIPL #IPL2024 #RCBvPBKS
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

