Punjab Kings New Captain: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
श्रेयस अय्यर आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने. पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा. इस बीच आईपीएल के अगले सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं.
Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित हुआ. इस दो दिनों की नीलामी की 182 खिलाड़ी 639.15 करोड़ रुपये में बिके. आईपीएल के इतिहास में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) महंगे खिलाड़ी बने. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने. पंजाब किंग्स (PBKS) ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा. इस बीच आईपीएल के अगले सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं. पंजाब की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए श्रेयस अय्यर के कप्तान होने की घोषणा की.
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने किया नए कप्तान का ऐलान:
𝘞𝘪𝘵𝘩 𝘨𝘳𝘦𝘢𝘵 𝘱𝘰𝘸𝘦𝘳 𝘤𝘰𝘮𝘦𝘴 𝘨𝘳𝘦𝘢𝘵 𝘳𝘦𝘴𝘱𝘰𝘯𝘴𝘪𝘣𝘪𝘭𝘪𝘵𝘺! 💫#CaptainShreyas #SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/jCYtx4bbVH
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) January 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

