IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार तेज गेंदबाज आईपीएल से हुआ बाहर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि 23 फरवरी, 2024 को तेज गेंदबाज के बाएं समीपस्थ क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी हुई थी.
IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि 23 फरवरी, 2024 को तेज गेंदबाज के बाएं समीपस्थ क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी हुई थी. इस समय वर्तमान में वह निगरानी में हैं. बीसीसीआई मेडिकल टीम और जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में पुनर्वास शुरू करने वाली है. इस कारण से प्रसिद्ध कृष्णा आगामी आईपीएल 2024 सीज़न में भाग नहीं ले पाएंगे. बता दें की आईपीएल में प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा है. ऐसे में फ्रेंचाइजी को एक बड़ा झटका लगा है.
वहीं ऋषभ पंत को आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने यह भी बताया की, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए 26 फरवरी, 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी की गई. फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें आगामी टाटा आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया है.
देखें ट्वीट:
🚨 NEWS 🚨
Ahead of the #TATA @IPL 2024, the BCCI has issued the following medical and fitness updates for Rishabh Pant, Prasidh Krishna & Mohd. Shami.
Details 🔽 #TeamIndiahttps://t.co/VQDYeUnnqp
— BCCI (@BCCI) March 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

