क्रिकेट

Pakistan vs Sri lanka Live Score, World Cup 2023: श्रीलंका ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आठवाँ मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 81 रनों से एक बड़ी जीत हासिल किया था. वहीं श्रीलंका एक रोमांचक मैच से हार गया था.

Pakistan vs Sri lanka Live Score, World Cup 2023: श्रीलंका ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

Pakistan vs Sri lanka Live Score, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आठवाँ मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 81 रनों से एक बड़ी जीत हासिल किया था. वहीं श्रीलंका एक रोमांचक मैच में हार गया था. पाकिस्तान की बात करें तो एशिया कप के जख्म अभी भी ताजा हो सकते हैं. श्रीलंका ने वर्चुअल सेमीफाइनल जीतकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और भारत के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई थी. दासुन शनाका की टीम ने पिछले साल फाइनल में पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप जीता था.

यह कहना गलत नहीं होगा कि बाबर आजम एंड कंपनी को हाल के दिनों में श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैचों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. हालाँकि विश्व कप में स्थिति बिल्कुल अलग होती है. पाकिस्तान एकदिवसीय विश्व कप मैच में कभी भी श्रीलंका से नहीं हारा है. श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 7-0 है. क्या पाकिस्तान इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने में कामयाब होगी या श्रीलंका विश्व कप पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहली जीत दर्ज करेगी. इस बीच श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाज़ी करेगी. इस मैच में पाकिस्तान ने बड़ा बदलाव किया हैं फखर ज़मान की अब्दुल्ला शफ़ीक को जगह मिली. वहीं श्रीलंका ने कसून राजिथा की जगह महेश थीक्षाना की वापसी हुई है.

देखें ट्वीट:

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).