क्रिकेट

Netherlands vs Canada, ICC CWC League Two 2023-27 Live Scorecard: कनाडा ने नीदरलैंड के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 19वां मैच आज नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. यह मैच वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पांचवां मैच हैं. कनाडा ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.

Netherlands vs Canada, ICC CWC League Two 2023-27 Live Scorecard: कनाडा ने नीदरलैंड के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
Netherlands vs Canada (Photo: X)

Netherlands vs Canada ICC CWC League 2 2024: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 19वां मैच आज नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. यह मैच वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पांचवां मैच हैं. कनाडा ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. कनाडा ने अपने पिछले चारों मैचों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

दूसरी ओर नीदरलैंड ने अपने पिछले मैच में नेपाल को 8 विकेट से हराया था. अंक तालिका में नीदरलैंड के चार मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक है और चौथे स्थान पर है. इस बीच कनाडा के कप्तान निकोलस किर्टन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की पूरी टीम ने निर्धारित 48.4 ओवरों महज 194 रन बनाकर सिमट गई. कनाडा की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज श्रेयस मोव्वा ने सबसे ज्यादा 65 रनों की शानदार पारी खेली. नीदरलैंड की ओर से काइल क्लेन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. नीदरलैंड की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 195 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).