क्रिकेट

Bumrah Six Wicket Haul: जसप्रीत बुमराह ने अपने बेटे को डेडिकेट किए छह विकेट, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में किया था कमाल, देखें वीडियो 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन अपने छह विकेट अपने बेटे अंगद को डेडिकेट किए हैं.

Bumrah Six Wicket Haul: जसप्रीत बुमराह ने अपने बेटे को डेडिकेट किए छह विकेट, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में किया था कमाल, देखें वीडियो 
Jasprit Bumrah

IND vs ENG 2nd Test 2024: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन अपने छह विकेट अपने बेटे अंगद को डेडिकेट किए हैं. 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 फरवरी( शनिवार) को दूसरे टेस्ट में भारत को बढ़त दिलाने के लिए शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने 15.5 ओवर में 45 रन देकर 6 विकेट लिए थे. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे. जिसके वजह से भारत ने  इंग्लैंड को 253 रन पर आउट करने में मदद की. बीसीसीआई के एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किए गए. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि वह इस विशेष प्रदर्शन को अपने बेटे अंगद को डेडिकेट करना चाहेंगे.

वीडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).