Ishan Kishan Mimics Virat Kohli's Walk: खिताबी मुकाबला जीतने के बाद ईशान किशन ने मैदान पर उतारी विराट कोहली की नकल, 'रन मशीन' ने भी किया रिएक्शन, देखें वीडियो
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को दस विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा कर लिया हैं. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज के तूफान में कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम महज 50 रन पर सिमट गई.
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को दस विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा कर लिया हैं. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज के तूफान में कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम महज 50 रन पर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 6.1 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को हासिल कर लिया. आगामी वनडे वर्ल्ड से पहले यह जीत सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी राहत भरी मानी जा सकती है. खिताबी मुकाबले में जीत के बाद मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए.
इस दौरान ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह विराट कोहली के चलने की स्टाइल की नकल कर रहे हैं. इस वीडियो में ईशान किशन के साथ मैदान पर उस समय विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज भी नजर आ रहे हैं. इसके बाद विराट कोहली भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी ईशान के चलने की तुरंत नकल उतारी. इस दौरान मैदान पर मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ी हंसते हुए नजर आए.
Ishan Kishan doing a Virat walk - Virat Kohli with the counter 😂😂#AsiaCup23 pic.twitter.com/u57DWmmJ7L
— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) September 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2023 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

