Irfan Pathan Trolls Pakistan: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली सबसे बड़ी जीत के बाद इरफान पठान ने पड़ोसियों को किया ट्रोल, ट्वीट कर दिया करारा जवाब
एशिया कप 2023 के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया हैं. टीम इंडिया और पाकिस्तान मुकाबले के लिए सोमवार का दिन रिजर्व रखा गया था. रविवार यानी 10 सितंबर को बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका. एशिया कप 2023 के तीसरे सुपर फोर मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी थीं.
एशिया कप 2023 के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया हैं. टीम इंडिया और पाकिस्तान मुकाबले के लिए सोमवार का दिन रिजर्व रखा गया था. रविवार यानी 10 सितंबर को बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका. एशिया कप 2023 के तीसरे सुपर फोर मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी थीं. लेकिन 24.1 ओवरों के बाद मैच रुक गया. इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज आलराउंडर ने पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया हैं. इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खामोशी छाई हुई है काफी, लगता है पड़ोसियो ने टीवी के साथ-साथ मोबाइल भी तोड़ दिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस जमकर मजे ले रहे हैं.
बता दें कि टीम इंडिया ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के सामने 357 रन का विशाल लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 128 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने 94 गेंद में 122 रन की पारी खेली. विराट की पारी में 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. केएल राहुल ने 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से शादाब और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट लिया.
khamoshi chaai hui hai kaafi🤐 lagta hai padosiyo ne Tv ke sath sath mobile bhi tod diye hai…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

