क्रिकेट

IPL 2025: आशुतोष शर्मा को आया 'मेंटर' शिखर धवन का फोन; दिल्ली कैपिटल्स को जिताया था हारा हुआ मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सोमवार को आशुतोष शर्मा की धमाकेदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 7 रन पर 3 विकेट और बाद में 65 रन पर 5 विकेट खो दिए थे. जिससे उनकी जीत की संभावना बेहद कम हो गई थी.

IPL 2025: आशुतोष शर्मा को आया 'मेंटर' शिखर धवन का फोन; दिल्ली कैपिटल्स को जिताया था हारा हुआ मैच
आशुतोष शर्मा (Photo: @DelhiCapitals/X)

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सोमवार को आशुतोष शर्मा की धमाकेदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 7 रन पर 3 विकेट और बाद में 65 रन पर 5 विकेट खो दिए थे. जिससे उनकी जीत की संभावना बेहद कम हो गई थी. हालांकि, आशुतोष शर्मा ने डेब्यू करने वाले विप्रज निगम के साथ खेल को पूरी तरह से पलट दिया और दिल्ली को सीजन के पहले मैच में आखिरी ओवर में शानदार जीत दिलाई. इस बीच मैच के बाद आशुतोष शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने गुरु पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को समर्पित किया. हालांकि ड्रेसिंग रूम में जाते समय आशुतोष को धवन के साथ वीडियो कॉल पर बात करते देखा गया. जिसमें उन्होंने बधाई संदेशों के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। खुशी से झूमते हुए उन्होंने अपने साथियों को दिखाया कि वह 'शिखर पाजी' से बात कर रहे हैं. नीचे आप वीडियो देख सकतें है.

आशुतोष शर्मा को तूफानी पारी खेलने के बाद 'मेंटर' शिखर धवन का आया फोन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).