क्रिकेट

India Women Announced Squad For 3 ODI Series vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2024 का आगाज 24 अक्टूबर से हो रहा हैं. सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 27 और तीसरा मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा.

India Women Announced Squad For 3 ODI Series vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Indian Women National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ODI Series 2024: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2024 (ODI Series 2024) का आगाज 24 अक्टूबर से हो रहा हैं. सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 27 और तीसरा मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होगा. इस सीरीज के लिए आज यानी 17 अक्टूबर को टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई. जबकि, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया हैं.

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतगारे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).