क्रिकेट

IPL की वजह से WTC 2023 हार गया भारत? कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- फाइनल की तैयारी के लिए नहीं मिला वक्त

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में भारतीय टीम के पास एक दशक बाद पहला कोई ICC खिताब जीतने का मौका था, लेकिन कई गलत फैसलों और कुछ कमियों के कारण ऐसा नहीं हो सका.

IPL की वजह से WTC 2023 हार गया भारत? कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- फाइनल की तैयारी के लिए नहीं मिला वक्त

WTC 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को करारी शिकस्त मिली है और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रनों हराया.

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा 'इस तरह के फाइनल की तैयारी के लिए आपको कम से कम 20-25 दिन चाहिए. आईपीएल के कुछ दिनों बाद डब्ल्यूटीसी टाइटल क्लैश खेला गया वो भी बिना वॉर्म अप गेम खेले.'

बता दें कि WTC फाइनल से ठीक पहले भारतीय खिलाड़ियों ने करीब 2 महीने तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी खेला था. यह आईपीएल 31 मार्च से 29 मई तक चला था. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के तुरंत बाद ही भारतीय खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना हो गए थे. आईपीएल खेलने के बाद खिलाड़ियों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिला और उन्हें एक हफ्ते बाद 5 दिवसीय टेस्ट मैच खेलना पड़ा.

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में भारतीय टीम के पास एक दशक बाद पहला कोई ICC खिताब जीतने का मौका था, लेकिन कई गलत फैसलों और कुछ कमियों के कारण ऐसा नहीं हो सका.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).