क्रिकेट

IND vs WI 1st Test Day 2 Live Score Update: लंच तक टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए बनाए 146 रन, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल शानदार लय में दिखें; वेस्टइंडीज को पहले विकेट की तलाश

पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 23 ओवर में बिना विकेट गवाएं 80 रन बना लिए थे. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 64.3 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई.

IND vs WI 1st Test Day 2 Live Score Update: लंच तक टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए बनाए 146 रन, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल शानदार लय में दिखें; वेस्टइंडीज को पहले विकेट की तलाश
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 146 रन बना लिए थे. कप्तान रोहित शर्मा 68 और यशस्वी जायसवाल 62 रन बनाकर नाबाद थे. भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 4 रन पीछे है. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 23 ओवर में बिना विकेट गवाएं 80 रन बना लिए थे. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 64.3 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से एलिक अथानाज़ ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).