क्रिकेट

IND vs BAN: टीम इंडिया और बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज की तारीख में हुआ बदलाव, अब बाइलेटरल सीरीज सितंबर 2026 में खेले जाएंगे

ये मुकाबले 17 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच खेले जाने थे. बीसीईआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आपसी सहमति से भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त 2025 में निर्धारित वनडे और टी20 सीरीज को स्थगित कर सितंबर 2026 में आयोजित करने का फैसला किया है.

IND vs BAN: टीम इंडिया और बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज की तारीख में हुआ बदलाव, अब बाइलेटरल सीरीज सितंबर 2026 में खेले जाएंगे
भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs India National Cricket Team ODI and T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) का बांग्लादेश दौरा इस साल नहीं होगा. ये मुकाबले 17 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच खेले जाने थे. बीसीईआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आपसी सहमति से भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त 2025 में निर्धारित वनडे और टी20 सीरीज को स्थगित कर सितंबर 2026 में आयोजित करने का फैसला किया है. यह फैसला दोनों बोर्डों के बीच चर्चा के बाद लिया गया है, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को ध्यान में रखा गया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत का सितंबर 2026 में इस इस सीरीज के लिए स्वागत करने को उत्सुक है. इस दौरे का कार्यक्रम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे. हालांकि, दोनों देशों के बीच वर्तमान में बिगड़ते राजनयिक संबंधों के चलते इस दौरे पर संकट के बादल मंडरा रहे थे.

टीम इंडिया और बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज की तारीख में हुआ बदलाव:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).