क्रिकेट

IND Vs AUS: राहुल द्रविड़ की इस महानता ने जीत लिया सभी का दिल, मैच के बाद ग्राउंडस्टाफ से की मुलाकात

मैच खत्म होने के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ से मुलाकात की. उन्होंने कर्मचारियों को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से यह मैच संभव हो सका. राहुल द्रविड़ के इस कदम से उनकी जमकर तारीफ की जा रही है.

IND Vs AUS: राहुल द्रविड़ की इस महानता ने जीत लिया सभी का दिल, मैच के बाद ग्राउंडस्टाफ से की मुलाकात

IND Vs AUS: शुक्रवार को नागपुर में बारिश की खलल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. गीला ग्राउंड होने के कारण 8-8 ओवर का मैच देरी से शुरू हुआ.

बारिश के बाद मैदान गीला हो चुका था, ऐसे में ग्राउंड स्टाफ ने नागपुर स्टेडियम को खेल के अनुकूल करने के लिए काफी मेहनत की. मैच खत्म होने के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ से मुलाकात की. उन्होंने कर्मचारियों को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से यह मैच संभव हो सका.  राहुल द्रविड़ के इस कदम से उनकी जमकर तारीफ की जा रही है.

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 91 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया ने 4 गेंद शेष रहते हासिल किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).