क्रिकेट

'Feeling like a drug lord' टी20 विश्व कप की भाग- दौड़ में दूसरे आइलैंड पर फंसा रवि शास्त्री का लगेज, बाथ रोब में ब्रेकफास्ट करते समय ड्रग लॉर्ड जैसा कर रहे महसूस, देखें तस्वीरें

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को 2024 टी20 विश्व कप के दौरान एक अन्य द्वीप पर लगेज फंसने के कारण कपड़ो की कमी सामना करना पड़ा. 62 वर्षीय कमेंटेटर और पूर्व भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि उन्हें नाश्ते की मेज पर रोब पहनकर जाना पड़ा.

'Feeling like a drug lord' टी20 विश्व कप की भाग- दौड़ में दूसरे आइलैंड पर फंसा रवि शास्त्री का लगेज, बाथ रोब में ब्रेकफास्ट करते समय ड्रग लॉर्ड जैसा कर रहे महसूस, देखें तस्वीरें

ICC T20 World Cup 2024: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को 2024 टी20 विश्व कप के दौरान एक अन्य द्वीप पर लगेज फंसने के कारण कपड़ो की कमी सामना करना पड़ा. 62 वर्षीय कमेंटेटर और पूर्व भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि उन्हें नाश्ते की मेज पर रोब पहनकर जाना पड़ा. हालांकि, मजाकिया कमेंटेटर ने एक मजेदार कैप्शन शेयर कर अपने चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया. शास्त्री ICC आयोजनों में भारत के सभी मैचों को कवर करते हैं, खासकर टॉस, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ उनका आखिरी मैच भी शामिल था. जाहिर है, वह बांग्लादेश के खिलाफ अपने आगामी सुपर-8 गेम के लिए मेन इन ब्लू के साथ बारबाडोस से एंटीगुआ गए है, जो नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है. वेस्टइंडीज में लगेज खोना कोई नई बात नहीं है. खिलाड़ियों को कैरेबियाई द्वीपों के अपने पिछले दौरों के दौरान इस समस्या का सामना करना पड़ा था.

पोस्ट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).