क्रिकेट

Ibrahim Zadran Century: सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने जड़ा शानदार शतक, अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 200 के करीब

टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अपना शतक पूरा कर लिया हैं.

Ibrahim Zadran Century: सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने जड़ा शानदार शतक, अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 200 के करीब
इब्राहिम जादरान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 8th Match Scorecard: अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy) 2025 का 8वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को खेला जा रहा हैं. यह ग्रुप बी का चौथा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति लेकर आया है, क्योंकि जो भी टीम यह मैच हारेगी, वह लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच हैं. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अपना शतक पूरा कर लिया हैं. अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 183/4.

सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने जड़ा शानदार शतक:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).