क्रिकेट

Harry Brook Breaks Vinod Kambli Record: हैरी ब्रूक ने तोड़ा विनोद कांबली का ये अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी है. इंग्लैंड के लिए युवा दिग्गज बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हैरी ब्रूक ने अपने आतिशी प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Harry Brook Breaks Vinod Kambli Record: हैरी ब्रूक ने तोड़ा विनोद कांबली का ये अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
हैरी ब्रूक (Photo Credits: Twitter)

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी है. इंग्लैंड के लिए युवा दिग्गज बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हैरी ब्रूक ने अपने आतिशी प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. हैरी ब्रूक टेस्ट करियर की शुरुआत 9 टेस्ट पारियों में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. यह अनोखा रिकॉर्ड ब्रूक से पहले विनोद कांबली के नाम दर्ज था. विनोद कांबली ने 9 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा 798 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने चार शतक और दो दोहरे शतक लगाए थे. वहीं, हैरी ब्रूक ने अभी तक 9 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. इसके सात-साथ 807 रन बनाए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).