क्रिकेट

GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराया, मोहित शर्मा ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 233 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा शानदार 129 रनों की पारी खेली.

GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराया, मोहित शर्मा ने की घातक गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 233 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा शानदार 129 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला और आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 18.2 ओवर में महज 171 रन बनाकर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).