क्रिकेट

Debutant Mayank Yadav Bowls Fastest Ball Of Tournament: डेब्यू मुकाबले में ही मयंक यादव ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अपनी रफ्तार से सभी को किया हैरान

शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 11वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया हैं.

Debutant Mayank Yadav Bowls Fastest Ball Of Tournament: डेब्यू मुकाबले में ही मयंक यादव ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अपनी रफ्तार से सभी को किया हैरान
लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 11वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की हैं. डेब्यू मुकाबला खेल रहे मयंक यादव ने इस मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया हैं. दूसरी पारी के 12वें ओवर में मयंक की रफ्तार का कहर देखने को मिला. ओवर की पहली गेंद उन्होंने 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की. यह आईपीएल 2024 में अब तक फेंकी गई सबसे तेज गेंद हैं. इसके अलावा मयंक यादव आईपीएल में 155 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले उमरान मलिक ने 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).