Special T20 World Cup Champion Ring: MI बनाम GT मैच से पहले रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को दिया स्पेशल T20 वर्ल्ड कप चैंपियन रिंग, देखें वीडियो
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के IPL 2025 मुकाबले से पहले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को "T20 वर्ल्ड कप विजेता रिंग" भेंट की.
Special T20 World Cup Champion Ring: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के IPL 2025 मुकाबले से पहले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को "T20 वर्ल्ड कप विजेता रिंग" भेंट की. यह खास पल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला. गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज बीसीसीआई द्वारा आयोजित 'नमन अवॉर्ड्स' समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। इसी कारण रोहित शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। यह भारत का 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहला ICC खिताब था.इस खास रिंग में खिलाड़ी का नाम और उनकी जर्सी नंबर अंकित है, साथ ही शीर्ष पर अशोक चक्र की आकृति उकेरी गई है, जो इसे बेहद खास बनाता है.
रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को दिया स्पेशल T20 वर्ल्ड कप चैंपियन रिंग
𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩 𝙩𝙤 𝘾𝙝𝙚𝙧𝙞𝙨𝙝 👏@mdsirajofficial receives a special ring from #TeamIndia Captain @ImRo45 for his impactful contributions in the team's victorious ICC Men's T20 World Cup 2024 campaign 💍@Dream11 pic.twitter.com/dHSnS4mwu1
— BCCI (@BCCI) May 5, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 07:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

