Bangladesh vs West Indies: वेस्टइंडीज बनाम बांगलादेश मैच के दौरान इस स्टार ने जड़ा जबरदस्त छक्का, लेकिन अंपायर ने दिया आउट; यहां देखें मजेदार वीडियो
पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश को 16 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. वेस्टइंडीज बनाम बांगलादेश के बीच पहले मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण मैच की आखिरी गेंद थी.
Bangladesh National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश को 16 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. वेस्टइंडीज बनाम बांगलादेश के बीच पहले मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण मैच की आखिरी गेंद थी, जहां बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने गेंद को छह रन के लिए सीमा रेखा के पार भेज दिया, लेकिन फिर भी उन्हें आउट करार दिया गया. आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, जिसे रोमारियो शेफर्ड फेंक रहे थे. पूरी गेंद मिलने पर तस्कीन अहमद ने क्रीज के काफी अंदर जाकर मिडविकेट के ऊपर से जोरदार शॉट खेला और गेंद सीधे दर्शकों के बीच चली गई. हालांकि, बाद में पता चला कि शॉट खेलते समय तस्कीन अहमद का पैर स्टंप्स को छू गया था और बेल्स उखड़ गई थीं. इसलिए, खिलाड़ी को हिट-विकेट आउट घोषित कर दिया गया और वेस्टइंडीज ने यह मैच 16 रनों से जीत लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.
When you think you've won but life pulls an UNO reverse ◀️#BANvWI pic.twitter.com/neEUjd6bcZ
— FanCode (@FanCode) October 27, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2025 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

