क्रिकेट

AUS vs WI: तीसरे टी20 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री, जोश हेजलवुड हुए बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में अनकैप्ड टी20 खिलाड़ी जेक फ्रेज़र-मैकगर्क और वेस एगर को शामिल किया गया है. तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है.

AUS vs WI: तीसरे टी20 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री, जोश हेजलवुड हुए बाहर
Jake Fraser-McGurk (Photo Credit: @cricketcomau)

AUS vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में अनकैप्ड टी20 खिलाड़ी जेक फ्रेज़र-मैकगर्क और वेस एगर को शामिल किया गया है. तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. फ्रेजर-मैकगर्क के शानदार फॉर्म ने उन्हें हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के एकदिवसीय मैच में भी मौका मिला था. आगामी टी20ई मुकाबले में भी पदार्पण करने की संभावना है. जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सबसे तेज लिस्ट-ए शतक जड़ा है. वहीं वेस एगर को भी खेलने का मौका मिल सकता है. जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज की तैयारी के लिए जोश हेजलवुड को टीम से रिलीज कर दिया गया है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).