AUS Beat IND: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 66 रनों से हराया, ग्लेन मैक्सवेल ने की घातक गेंदबाजी
टीम इंडिया के पास तीसरे वनडे में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका था. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 352 रन बनाई.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला गया. तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 66 रनों से हरा दिया हैं. टीम इंडिया सीरीज के पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर ली हैं. टीम इंडिया के पास तीसरे वनडे में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका था. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 352 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पूरी टीम 49.3 ओवर में महज 286 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रनों की आतिशी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.
3RD ODI. Australia Won by 66 Run(s) https://t.co/H0AW9UXI5Y #INDvAUS @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) September 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

