Arshdeep Singh Breaks Middle Stump Twice: अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में दो बार तोड़ा स्टंप, मुंबई इंडियंस पर बरपाया कहर, देखें VIDEO
दरअसल, पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज ने 20 ओवर में दो गेंदों पर दो बार मिडिल स्टंप तोड़ दिया हैं. आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन बनाने थे. मुंबई की ओर से क्रीज पर तिलक वर्मा और टिम डेविड मौजूद थे. इस ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने तिलक को क्लीन बोल्ड कर दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 31वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 13 रनों से हरा दिया हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. दरअसल, पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज ने 20 ओवर में दो गेंदों पर दो बार मिडिल स्टंप तोड़ दिया हैं. आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन बनाने थे. मुंबई की ओर से क्रीज पर तिलक वर्मा और टिम डेविड मौजूद थे. इस ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने तिलक को क्लीन बोल्ड कर दिया. अर्शदीप सिंह ने इस यॉर्कर गेंद पर मिडिल स्टंप बीच से तोड़ दिया. इसके बाद स्टंप बदला गया. चौथी गेंद पर अर्शदीप ने नेहल वढेरा को भी यॉर्कर फेंकी और फिर से मिडिल स्टंप बीच से तोड़ दिया. इसके बाद फिर से स्टंप बदला गया. इस तरह अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन खर्च किए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए.
2 In a Row! Arshdeep Singh 🔥#MIvsPBKS pic.twitter.com/oJDFGTZRAS
— Bhargavi (@IamHCB) April 22, 2023
Someone used to do this 🥲 @DaleSteyn62 . #MIvsPBKS #arshdeepsingh@mipaltan pic.twitter.com/Dmz7csTvP5
— Hiru Singh (@its_hiruuu) April 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

