क्रिकेट

Afghanistan Squad for ICC Champions Trophy 2025 Announced: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, टूर्नामेंट में पहली बार लेगी हिस्सा

इस बीच आज यानी 12 जनवरी को अफगानिस्तान की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान कर दिया हैं. अफगानिस्तान की टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जा रही है.

Afghanistan Squad for ICC Champions Trophy 2025 Announced: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, टूर्नामेंट में पहली बार लेगी हिस्सा
अफगानिस्तान (Photo Credits: Twitter)

ICC Champions Trophy 2025: कई महीनों के विवाद और चर्चाओं के बाद, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. यह निर्णय आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत लिया गया. इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे. हालांकि, यदि भारत इन मैचों में क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किए जाएंगे. इस बीच आज यानी 12 जनवरी को अफगानिस्तान की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान कर दिया हैं. अफगानिस्तान की टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जा रही है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सादिकउल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिद, रहमत शाह, इकराम अलिखिल, गुलबदीन नायब, अजमत उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फ़ज़ल हक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).