खेल

Asian Games 2023: निखत जरीन ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह, क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर मेडल किया पक्का

एशियन गेम्स 2023 में भारत के एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है. अब भारत की स्टार मुक्केबाज महिला खिलाड़ी निखत जरीन ने महिलाओं के 45 से 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्जकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ अब इस इवेंट में भी पदक पक्का हो गया है.

Asian Games 2023: निखत जरीन ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह, क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर मेडल किया पक्का
निखत जरीन (Photo Credits: Twitter)

एशियन गेम्स 2023 में भारत के एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है. अब भारत की स्टार मुक्केबाज महिला खिलाड़ी निखत जरीन ने महिलाओं के 45 से 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्जकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ अब इस इवेंट में भी पदक पक्का हो गया है. इस जीत के साथ निखत ने साल 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए भी कोटा हासिल कर लिया है. बता दें कि इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में निखत जरीन शुरू से ही काफी आक्रामक नजर आई. निखत ने पहला राउंड सिर्फ 53 सेकेंड के अंदर अपने नाम कर लिया. यह मुकाबला निखत ने कुल 127 सेकेंड के अंदर ही खत्म करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).