Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, सरबजोत सिंह और दिव्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा स्वर्ण पदक मैच के लिए किया क्वालीफाई
एशियाई खेल 2023 में सरबजोत सिंह और दिव्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक मैच के लिए क्वालीफाई किया, वे 577 अंक हासिल करके शीर्ष पर रहे.
Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में सरबजोत सिंह और दिव्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक मैच के लिए क्वालीफाई किया, वे 577 अंक हासिल करके शीर्ष पर रहे. बता दें की कल, भारत की ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल की 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने शुक्रवार को चल रहे एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता. कुछ ही समय बाद, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुनील कुसाले और अखिल श्योराण की पुरुष टीम ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. बाद में, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना और अनाहत सिंह की भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने सेमीफाइनल में हांगकांग से 1-2 से हारने के बाद कांस्य पदक जीता. किरण बालियान ने अपने तीसरे प्रयास में 17.36 मीटर के साथ महिलाओं के शॉट पुट में कांस्य पदक के साथ दिन का अंत किया.
देखें ट्वीट:
Shooting: Sarabjot Singh and Divya qualify for the 10m Air Pistol Mixed Team event Gold medal match, they finished on top scoring 577 points.#AsianGames2022 #IndiaAtAG22 pic.twitter.com/OANOBbH13g
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

