OMG: दुनिया के सबसे गहरे स्विमिंग पूल के अंदर है अनोखी दुनिया, वीडियो देखने के बाद ही हो पाएगा यकीन
इस पूल में एक जलमग्न शहर है, जिसमें एक अपार्टमेंट, गैराज और आर्केड मौजूद है. इस पूल में एक अंडरवाटर फिल्म स्टूडियो भी है, जिसमें एडिटिंग रूम, वीडियो वॉल मौजूद है. 56 अंडरवाटर कैमरा के साथ पूल में अलग-अलग मूड के लिए 164 लाइट्स लगाई गई हैं.
World’s Deepest Swimming Pool: दुबई एक ऐसी जगह है, जहां कई तरह के चीज़ों का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां आप धरती के नीचे पाताल लोक भी जा सकते हैं. यहां का सैर करने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे और इंजीनियर के टैलेंट की दाद देते फिरेंगे.
ये कोई ऐसा-वैसा स्विमिंग पूल (Swimming Pool) नहीं है. Deep Dive Dubai की गहराई 60.02 मीटर है. इस स्विमिंग पूल में ं 1 करोड़ 40 लाख लीटर से ज्यादा पानी आ सकता है. यह शानदार पूल दुबई के पास नाद अल शेबा इलाके में बनाया गया है. पूल के अंदर डुबकी लगाते ही पूरा माहौल बदल जाता है. पानी का तापमान 30 डिग्री तक रखा गया है, ताकि अंदर मोटा स्विमसूट पहनने की ज़रूरत न पड़े. पूल के अंदर का इंटीरियर कमाल का है. ये किसी शहर जैसा है, जिसके कोने-कोने में जाकर डाइवर्स सैर कर सकते हैं. डूबे हुए शहर में अपार्टमेंट, गैराज और गाड़ियां भी हैं.
Video में देखिए Deep Dive Dubai के नजारें
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

