OMG! विटामिन की गोली समझ एयरपॉड निगल गई महिला, लोग बोले- अब पेट के अंदर बजेगा गाना
एक महिला अपनी दोस्त से बात करते-करते गलती से एक एयरपोड को निगल गई. यूटाह की रहने वाली 52 वर्षीय टैना बार्कर ने एयरपोड निगलने का किस्सा बताया. बार्कर का दावा है कि उन्होंने एयरपोड को विटामिन समझ के निगल लिया.
Accidentally Ate AirPod: अमेरिका में एक महिला अपनी दोस्त से बात करते-करते गलती से एक एयरपोड को निगल गई. यूटाह की रहने वाली 52 वर्षीय टैना बार्कर ने एयरपोड निगलने का किस्सा बताया. बार्कर का दावा है कि उन्होंने एयरपोड को विटामिन समझ के निगल लिया.
बार्कर ने बताया, 'दोस्त से बातचीत के बीच मैंने विटामिन लेने के बाद तुरंत पानी पिया और फिर मुझे कुछ अटकने जैसा महसूस हुआ. मैंने और भी ज्यादा पानी पिया और फिर अपनी दोस्त को अलविदा कहकर आगे बढ़ने लगी. तभी मैंने देखा कि मेरे हाथ में एयरपोड का केस और विटामिन की गोली तो है ही. मैंने केस खोला तो उसमें से एयरपोड गायब था. तब जाकर मुझे एहसास हुआ कि मैंने गलती से एक एयरपोड निगल लिया है.'
उनका वीडियो जल्द ही वायरल हो गया, जिससे कई यूजर्स उनकी कहानी से प्रभावित हुए. एक व्यक्ति ने मजाक करते हुए कमेंट किया- "जब ये बाहर निकलेगा तो यह एक एयरपूड हो चुका होगा." एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- 'अब पेट के अंदर गाना बजेगा'.
#AppleAirPods mistaken for vitamin tablet, gulped down by woman#Applehttps://t.co/AbxJzLSg0g
— DNA (@dna) September 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

