वायरल

Viral Video: प्यास लगी तो बंद नल के पास आकर खड़ा हो गया आवारा कुत्ता, फिर महिला ने जो किया....

सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आवारा कुत्ता प्यास के मारे बंद नल के पास पहुंचता है, तभी एक महिला नल खोल देती है, ताकि कुत्ता पानी पी सके.

Viral Video: प्यास लगी तो बंद नल के पास आकर खड़ा हो गया आवारा कुत्ता, फिर महिला ने जो किया....
प्यासा कुत्ता (Photo Credits: Instagram)

Dog Viral Video: एक तरह जहां कई लोग बेजुबान जानवरों को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आते हैं तो वहीं कई लोग जानवरों की मदद करके इंसानियत का धर्म भी निभाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक आवारा कुत्ता (Stray Dog) प्यास के मारे बंद नल (Tap) के पास पहुंचता है, तभी एक महिला नल खोल देती है, ताकि कुत्ता (Dog) पानी पी सके. वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में आवारा कुत्ता नल से पानी पीने की कोशिश करता है, लेकिन नल बंद होने की वजह से वो पानी नहीं पी पाता है, उसी दौरान वहां से गुजर रही महिला का ध्यान कुत्ते पर जाता है और वो नल खोल देती है. पहले तो कुत्ता हैरान हो जाता है फिर पानी पीने लगता है.

इस वीडियो को give_india नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- दया एक ऐसा उपहार है, जिसे हर कोई दे सकता है. वीडियो पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक शख्स ने लिखा है- बहुत अच्छा काम किया आपने. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे. यह भी पढ़ें: Cute Viral Video: नन्हे डॉगी से मिलने के लिए पानी से बाहर आई मछली, किस करके एक-दूसरे से जताया प्यार

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Give (@give_india)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).