वायरल

Cute Viral Video: नन्हे डॉगी से मिलने के लिए पानी से बाहर आई मछली, किस करके एक-दूसरे से जताया प्यार

वायरल वीडियो में पानी से निकलकर मछली कुत्ते से न सिर्फ मिलने के लिए आती है, बल्कि होंठ से होंठ सटाकर वो उससे प्यार भी जताती है. कुत्ते से प्यार जताने के बाद मछली फिर से पानी में चली जाती है.

Cute Viral Video: नन्हे डॉगी से मिलने के लिए पानी से बाहर आई मछली, किस करके एक-दूसरे से जताया प्यार
मछली और कुत्ते की दोस्ती (Photo Credits: Twitter)

Cute Viral Video: कहते हैं कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती है, इसे भावनाओं के जरिए व्यक्त किया जा सकता है. सोशल मीडिया पर भी दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच प्यार का जबरदस्त उदाहरण देखने को मिलता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media)  पर एक कुत्ता (Dog) और मछली (Fish) का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी से निकलकर मछली कुत्ते से न सिर्फ मिलने के लिए आती है, बल्कि होंठ से होंठ सटाकर वो उससे प्यार भी जताती है. कुत्ते से प्यार जताने के बाद मछली फिर से पानी में चली जाती है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह एक असंभव प्रेम है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा कुत्ता पानी के पास बैठा होता है, तभी एक मछली पानी से निकलकर उसके पास आती है. दोनों किस करके एक-दूसरे से प्यार जताते हैं, फिर कुछ देर बाद मछली फिर से पानी में चली जाती है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).