Viral Video: पानी से लबालब भरी सड़क से नन्हे कुत्ते को सुरक्षित स्थान पर ले जाती दिखी मां, VVS Laxman ने शेयर किया भावुक करने वाला वीडियो
एक मां कुतिया और उनके नन्हे बच्चे का भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश के पानी से लबालब भरी सड़क के बीचों-बीच वो अपने बच्चे को मुंह से पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाती हुई दिखाई दे रही है. पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने इस वीडियो को शेयर किया है.
Viral Video: एक मां अपने बच्चे को न सिर्फ निस्वार्थ भाव से प्यार करती है, बल्कि वो अपनी संतान की रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है. चाहे इंसान हो या फिर जानवर, मां का प्यार बच्चों के लिए एक समान ही होता है और मां की ममता (Mothers Love) का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में एक मां कुतिया (Mother Dog) और उनके नन्हे बच्चे (Baby Dog) का भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बारिश के पानी से लबालब भरी सड़क के बीचों-बीच वो अपने बच्चे को मुंह से पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो अपने छोटे से बच्चे को पानी के बीच से सुरक्षित स्थान पर ले जाती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो को पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन लिखा है- एक मां का प्यार निस्वार्थ और दुनिया की किसी भी चीज से ज्यादा पवित्र और खूबसूरत होता है. सभी माताओं को प्रणाम…
देखें वीडियो-
A mother's love is selfless and more pure and beautiful than anything else in the world.
Gratitude to all mothers 🙏 pic.twitter.com/tU4HC6EM7O
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) September 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

