वायरल

Viral Video: पूल के किनारे पानी में पैर डालकर चिल करता दिखा पांडा, क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर पांडा से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूल के किनारे बैठकर पांडा आराम से अपने पैरों को पानी में डालकर चिल करता दिख रहा है.

Viral Video: पूल के किनारे पानी में पैर डालकर चिल करता दिखा पांडा, क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे आप
चिल करता पांडा (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पांडा (Panda) से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं. चीन (China) के मूल निवासी कहे जाने वाले पांडा जितने क्यूट होते हैं, उनकी हरकतें भी लोगों को उतनी ही क्यूट लगती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर पांडा से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पूल के किनारे बैठकर पांडा आराम से अपने पैरों को पानी में डालकर चिल करता दिख रहा है. पांडा दुनिया से बेखबर होकर अपने आप में मस्त दिखाई दे रहा है. इस मनमोहक वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ओह, एक पांडा पूल में बैठा है और दुनिया की परवाह किए बिना अपने छोटे पैर चला रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Baby Panda Video: बेबी पांडा की छींक से डर के मारे उछल पड़ी उसकी मां, वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

पानी में पैर डालकर चिल करता पांडा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).