Osprey Viral Video: आसमान से ऑस्प्रे ने समंदर में लगाई जबरदस्त छलांग, पलभर में किया मछली का शिकार
सोशल मीडिया पर ऑस्प्रे से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऑस्प्रे आसमान से समंदर में छलांग लगाता है और देखते ही देखते गैफटॉपसेल कैटफिश का शिकार कर लेता है.
Osprey Viral Video: ऑस्प्रे (Osprey) दुनिया में सबसे ज्यादा व्यापक रूप से पाए जाना वाला एक शातिर शिकारी पक्षी है, जिसे समुद्री हॉक, रिवर हॉक या फिश हॉक भी कहा जाता है. यह पक्षी मछलियों का शिकार करने के लिए जाना जाता है, जो आसमान से समंदर में छलांग लगाकर पल भर में मछलियों का काम तमाम कर सकता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर ऑस्प्रे से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ऑस्प्रे आसमान से समंदर में छलांग लगाता है और देखते ही देखते गैफटॉपसेल कैटफिश (Gafftopsail catfish) का शिकार कर लेता है. वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से ऑस्प्रे अपने पंजों में मछली को दबोचकर उड़ान भर रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 331.1k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: भालू को लगी भूख को बहती नदी के किनारे बैठा शिकार करने, एक झटके में मछली को धर दबोचा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
This is Incredible! This Osprey managed to hoist out a big Gafftopsail catfish from the ocean. pic.twitter.com/wMzDu7IHBR
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) February 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

