वायरल

Viral Video: वाराणसी में इटालियन कपल ने फिर से किया पुनर्विवाह, हिंदू रीती से लिए सात फेरे

इंटरनेट पर एक इटालियन जोड़ा लोगों का दिल जीत रहा है, जिसने हाल ही में वाराणसी की यात्रा के दौरान हिंदू रीति-रिवाजों से फिर से विवाह किया. एंटोलिया और ग्लोरियस भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से प्रभावित हुए और काशी स्थित नवदुर्गा मंदिर में पारंपरिक हिंदू विवाह संस्कारों का पालन करते हुए दोबारा शादी रचाई...

Viral Video: वाराणसी में इटालियन कपल ने फिर से किया पुनर्विवाह, हिंदू रीती से लिए सात फेरे
इटालियन जोड़े ने काशी में लिए सात फेरे (Photo: X|@shauryabjym)

इंटरनेट पर एक इटालियन जोड़ा लोगों का दिल जीत रहा है, जिसने हाल ही में वाराणसी की यात्रा के दौरान हिंदू रीति-रिवाजों से फिर से विवाह किया. एंटोलिया और ग्लोरियस भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से प्रभावित हुए और काशी स्थित नवदुर्गा मंदिर में पारंपरिक हिंदू विवाह संस्कारों का पालन करते हुए दोबारा शादी रचाई. भारतीय संस्कृति के आध्यात्मिक रंग में रंगे इस जोड़े ने कहा कि वाराणसी का धार्मिक वातावरण और परंपराओं की गहराई उनके लिए इस विशेष क्षण को और भी सार्थक बनाती है. दुल्हन ग्लोरियस ने अपने अनुभव के बारे में कहा, “हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करना बेहद शांतिपूर्ण अनुभव था. पंडित जी ने सात वचनों का महत्व बहुत सुंदर तरीके से समझाया. मुझे सिंदूर लगाने की रस्म भी बहुत पसंद आई. मुझे भारत से प्यार है, और काशी से भी.” यह भी पढ़ें: Bengaluru Central Jail Viral Video: बेंगलुरु सेंट्रल जेल से शराब, कटे फल और डीजे पर नाचते कैदियों का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

वाराणसी में इटालियन कपल ने हिंदू रीती से लिए सात फेरे

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2025 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).