Bengaluru Central Jail Viral Video: बेंगलुरु सेंट्रल जेल से शराब, कटे फल और डीजे पर नाचते कैदियों का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर उठे सवाल
बेंगलुरु सेन्ट्रल जेल से एक और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे हैं. नए वीडियो में कैदी जेल परिसर के भीतर शराब, स्नैक्स और कटे फलों के साथ पार्टी करते और एक-दूसरे के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं. ताज़ा वीडियो में डिस्पोजेबल गिलासों में भरी शराब, फलों की प्लेटें और तली मूंगफली पार्टी की तरह सजी नज़र आती हैं...
बेंगलुरु सेन्ट्रल जेल से एक और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे हैं. नए वीडियो में कैदी जेल परिसर के भीतर शराब, स्नैक्स और कटे फलों के साथ पार्टी करते और एक-दूसरे के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं. ताज़ा वीडियो में डिस्पोजेबल गिलासों में भरी शराब, फलों की प्लेटें और तली मूंगफली पार्टी की तरह सजी नज़र आती हैं. बताया जा रहा है कि चार छोटी शराब की बोतलें भी टेबल पर रखी हुई हैं. इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आईएसआईएस आतंकवादियों और बलात्कारियों समेत कई कैदी मोबाइल फोन इस्तेमाल करते और टीवी देखते दिखाई दिए थे. इस घटना के बाद से जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने रविवार को कहा कि उन्होंने जेल में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया है और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) बी दयानंद से रिपोर्ट मांगी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: यूपी के अमरोहा में ग्रामीणों ने 2 साल की भैंस का मनाया जन्मदिन, डीजे और शानदार दावत पर खर्च किए लाखों रुपए
बेंगलुरु सेंट्रल जेल में शराब पीते और डीजे पर डांस करते नजर आये कैदी
Another master piece !!
Alleged video from the Bengaluru central jail.
— अखंड भारत 🪷🇮🇳 (@FlyingBees28) November 9, 2025
कुछ दिन पहले जेल में फोन चलाते कैदियों का वीडियो हुआ था वायरल
Undated videos have surfaced showing jail inmates using mobile phones and watching TV inside #Bengaluru’s #ParappanaAgrahara Central Jail. pic.twitter.com/pFZK4rMR6l
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) November 8, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2025 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

